Chandrayaan 3 : चंद्रयान ने भेजी नई तस्वीर, ISRO से पूछा- क्या और फोटो भेजूं ?

नईदिल्ली। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो द्वारा लांच चंद्रयान तेज गति से चन्द्रमा बढ़ रहा है। उसने कल ही दूसरी बार ऑर्बिट बदली है। इसके साथ ही नई तस्वीरें एजेंसी को भेजी है। इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
इसरो ने ट्विटर पर बताया कि एक तस्वीर पृथ्वी की है जिसे लैंडर कैमरे ने लॉन्च के एक दिन के बाद लिया था।चंद्रयान द्वारा भेजी गई तस्वीर में नीली धरती के ऊपर सफेद बादलों की चादर बिछी हुई दिख रही थी। इससे पहले चंद्रयान ने बुधवार को इसरो से पूछा था की क्या मैं और फोटो भेजूं ?
चन्द्रमा की तस्वीर भेजी -
इससे पहले 6 अगस्त को चंद्रयान ने चंद्रमा की तस्वीर भेजी थी। इसरो में ताजा छवियों में ओशनस प्रोसेलरम (महासागरीय तूफान) के साथ-साथ चंद्र सतह पर बड़े, अंधेरे मैदानों में से एक, एडिंगटन, एरिस्टार्चस और पाइथागोरस क्रेटर को चिह्नित किया है। ओशनस प्रोसेलरम “समुद्रों” में सबसे बड़ा है, जो चंद्रमा के उत्तर-दक्षिण अक्ष पर 2,500 किमी से अधिक तक फैला है और लगभग 4,000,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है।
23 अगस्त को होगा लैंड
बता दें कि चंद्रयान ने 14 जुलाई को धरती से चन्द्रमा के सफर की शुरुआत की थी। चंद्रयान-3 शनिवार 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था।इसके 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। इससे पहले 14 अगस्त और 16 अगस्त को इसे चौथी और पांचवीं कक्षा में पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
