Home > Lead Story > केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के साथ की बैठक, ब्लैक फंगस को बताया खतरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के साथ की बैठक, ब्लैक फंगस को बताया खतरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के साथ की बैठक, ब्लैक फंगस को बताया खतरा
X

नईदिल्ली। कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार निरंतर राज्यों के साथ बैठक कर समीक्षा कर रही है। साथ ही आवशयक दिशा-निर्देश और सहयता पहुंचा रही है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 9 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्वस्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने महामारी की समीक्षा के साथ ब्लैक फंगस और कोरोना से बच्चों पर मंडरा रहे खतरों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा की ब्लैक फंगस के केस देश में जगह-जगह आ रहे है। सरकार और विशेषज्ञों के माध्यम से सभी संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। इसकी दवाई के उत्पादन को बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है​ कि देश में​ जिन लोगों को वैक्सीन लग रही है उसमें कमी आई है। हमें वैक्सीनेशन कार्यक्रम को और तेज करना होगा।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद कोरोना के एक्टिव केसों की जानकारी देते हुए कहा की महामारी की स्थिति में पहले की तुलना में सुधार हो रहा है। उन्होंने ब्लैक फंगस पर चिंता जताते हुए कहा की इसके लिए आवशयक दवाओं का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सभी राज्यों को इसे नोटफाइड डिजीज की श्रेणी में रखने के निर्देश दिए। इस बैठक में छत्तीसगढ़,हिमाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादर व नागर हवेली के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने इन नौ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों मवैक्सीनेशन समेत रेमडेसिविर इंजेक्शन का विवरण दिया।

Updated : 12 Oct 2021 10:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top