Home > Lead Story > भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी नारों पर एक्शन, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ केस

भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी नारों पर एक्शन, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ केस

भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी नारों पर एक्शन, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ केस
X

भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पकिस्तन जिंदाबाद के नारे लगने का मामला गर्माता जा रहा है। भोपाल में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पीयूष बबेले और कांग्रेस आइटी सेल के प्रमुख अभय तिवारी पर भोपाल की क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भई कीमत पर नहीं बचेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें मप्र में जारी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक सभा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कुछ लोग नजर आ रहे थे।

कांग्रेस ने किया बचाव -

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा के इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा था भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए इसके एक वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे शेयर किया जा रहा है। हम इस तरह के हथकंड़ों से निपटने के लिए तैयार हैं। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Updated : 27 Feb 2023 6:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top