पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते है महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल

X
By - स्वदेश डेस्क |27 Jan 2023 1:41 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बन सकते है।राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से इसे लेकर चर्चा चल रही है। बता दें की कैप्टन कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया था।
बता दें की महाराष्ट्र के वर्त्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। जिसके बाद से कैप्टन को ये पद दिए जाने को लेकर चर्चाएं चल रही है। आर्मी से सेवानिवृत्त कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध है। हाल ही में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल किया गया है।
Next Story
