Home > Lead Story > क्रिसमस के मौके पर नहीं जुड़ेगा भारत, राहुल गांधी की यात्रा 9 दिन का ब्रेक शामिल करेगी

क्रिसमस के मौके पर नहीं जुड़ेगा भारत, राहुल गांधी की यात्रा 9 दिन का ब्रेक शामिल करेगी

क्रिसमस के मौके पर नहीं जुड़ेगा भारत, राहुल गांधी की यात्रा 9 दिन का ब्रेक शामिल करेगी
X

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लगने वाला है। अबकी बार ये ब्रेक एक-दो दिन का नहीं बल्कि पूरे दस दिनों का होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। यहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी क्रिसमस से लेकर नया साल शुरू होने तक यात्रा को विश्राम देंगे। इसके बाद 2 जनवरी 2023 से ये यात्रा दोबारा शुरू होगी।

कांग्रेस का कहना है की इस विश्राम के दौरान यात्रा में कांग्रेस नेताओं को लेकर चल रहे 60 से अधिक ट्रकों की मरम्मत और सर्विसिंग कर उन्हें श्रीनगर पहुंचने तक के लिए तैयार किया जाएगा। वहीँ भाजपा ने इस विश्राम को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर लिखा - 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक भारत नहीं जोड़ा जाएगा....जोड़ने वाला मिस्त्री नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए भारत से बाहर जा रहा है, असुविधा के लिए खेद है।

राहुल गांधी की इस यात्रा में 60 कंटेनरों का उपयोग कांग्रेस नेताओं के रहने, सोने आदि के लिए किया जा रहा है। इन्हीं कंटेनरों के संधारण के लिए ब्रेक लिया जा रहा है। बहर हाल कारण जो भी हो लेकिन इस ब्रेक की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है। जिसका कारण 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से लेकर नए साल यानी 1 जनवरी 2023 तक का समय। ऐसे में सवाल उठ रहा है की राहुल गांधी इस ब्रेक के दौरान कहाँ रहेंगे, क्या करेंगे। इन सवालों के नाम पर कांग्रेस नेता मौन साधे हुए है। वहीँ कुछ लोगों का कहना है की गांधी परिवार क्रिसमस मनाने के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा है।

बता दें की राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए विदेश दौरे पर जाते रहे है। साल 2021 में भी राहुल न्यू ईयर से पहले विदेश दौरे पर चले गए थे, वहीं कांग्रेस ने इसे निजी दौरा बताया था। यहीं कारण है की हर कोई पूछ रहा है क्या सिर्फ क्रिसमस मनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर 9 दिनों का ब्रेक लगाया जा रहा है।

Updated : 18 Dec 2022 6:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश वेब डेस्क

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Share it
Top