Home > Lead Story > बॉलीवुड एक्टर- डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, होली पार्टी के बाद अचानक तोड़ा दम

बॉलीवुड एक्टर- डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, होली पार्टी के बाद अचानक तोड़ा दम

होली के दिन मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

बॉलीवुड एक्टर- डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, होली पार्टी के बाद अचानक तोड़ा दम
X

मुंबई।बॉलीवुड में विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की अचानक हुई मृत्यु ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। सतीश कौशिक के अब इस दुनिया में नहीं रहने की खबर पर बॉलीवुड कलाकारों को विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा है।

होली पार्टी में हुए शामिल -


होली के दिन सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ होली का लुत्फ भी उठाया। उन्हें जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए भी देखा गया था।

बॉलीवुड में मातम -


इन तस्वीरों को उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। सतीश कौशिक इस फोटो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वे कहीं बीमार नहीं लगते। और आज सतीश कौशिक के निधन की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस के लिए भी ये एक बड़ा झटका है।

अनुपम खेर ने जताया दुःख -

सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ''मैं जानता हूं कि मृत्यु दुनिया की आखिरी सच्चाई है। लेकिन मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी अपने करीबी दोस्त के बारे में ऐसा लिखना पड़ेगा। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी 45 सालों की दोस्ती अचानक खत्म हो जाएगी। सतीश, तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी पहले जैसी नहीं होगी।" अनुपम खेर ने ट्वीट किया।

Updated : 13 April 2024 12:55 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top