Home > राज्य > अन्य > कोच्चि में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबी नाव, नौ बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

कोच्चि में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबी नाव, नौ बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

कोच्चि में राजकीय शोक घोषित

कोच्चि में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबी नाव, नौ बच्चों समेत 22 लोगों की मौत
X

कोच्चि/वेबडेस्क। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं। इस नौका में कितने लोग सवार थे, यह साफ नहीं हो सका है। मगर 39 टिकट बेचे गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना जारी करते हुए पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नौका दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि नौ यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इनका इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत नाजुक है। बचाव अभियान जारी है। तनूर निवासी नौका मालिक नासिर फरार है। उसके खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। यह नौका पूरी तरह यात्रा के अनुकूल नहीं थी। मछली पकड़ने की नाव को परिवर्तित कर पर्यटन के लिए इस्तेमाल किया गया।

राजकीय शोक घोषित

इस हादसे पर केरल सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा है कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। डूबी हुई नौका को तट पर ले आया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Updated : 18 May 2023 9:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top