- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
भाजपा अध्यक्ष नड्डा की बैठक में 2024 में 1955 से पहले जन्म लेने वाले नेताओं को टिकट नहीं देने पर बनी सहमति।
X
नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से रणनीति बनाना शुरू करा दी है इसी कड़ी में बुधवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बैठक हुई। जिसमें कुछ कैबिनेट मंत्री, राज्य प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने भाग लिया।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में तय हुआ की अब हरेक सांसद को 100 और विधायक को 25 ऐसे बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी, जहां पार्टी कमजोर है। बताया जा रहा है की पार्टी नेताओं के बीच टिकट वितरण के नए नियमों को लेकर भी सहमति बनी है। जिसके तहत 2024 में 1955 से पहले जन्म लेने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। जिसका अर्थ स्पष्ट है की 70 से अधिक उम्र के नेताओं को पार्टी टिकट नहीं देगी।
प्रधानमंत्री-रक्षामंत्री का कट सकता है टिकट -
यदि ये फॉर्मूला 2024 में लागू हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अगली लोकसभा में नजर नहीं आएंगे। वर्तमान में भाजपा के 301 सांसदों में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत 81 सांसद ऐसे है जिनके टिकट 2024 में कट सकता है। यदि ऐसा हुआ तो भाजपा 2024 में देश को नया प्रधानमंत्री दे सकती है। जिसके लिए भाजपा की अगली रणनीति पर सबकी नजर बनी हुई है।
2024 में इन दिग्गजों पर लटक रही तलवार -
नरेंद्र मोदी (वाराणसी) , राजनाथ सिंह (लखनऊ ), रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), सदानंद गौड़ा ( बेंगलुरु), वीके सिंह (गाजियाबाद), राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव), गिरिराज सिंह (बेगूसराय), राधामोहन सिंह (पूर्वी चंपारण),किरण खेर (चंडीगढ़), हेमामालिनी (मथुरा ), राव साहेब दानवे (जालना),एसएस अहलूवालिया (वर्धमान), रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद), रतनलाल कटारिया (अंबाला),अश्विनी चौबे (बक्सर), अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर), श्रीपद नायक (गोवा), सीआर पाटिल (नवसारी), आरके सिंह (आरा), सत्यपाल सिंह (बागपत) आदि इसी फॉर्मूले के तहत टिकट ना पाने वालों की सूची में होंगे।