कर्नाटक में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा - भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी भी और सरकार भी बनाएगी

बेंगलुरु/वेबडेस्क। आगामी साल में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले ही गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान कर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। शाह ने कर्नाटक में भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होने कहा कि सारे देश के कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि दक्षिण में कमल खिलना चाहिए। मैं कर्नाटक और बैंगलोर के कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि दक्षिण में भाजपा की एंट्री का गेट द्वार कर्नाटक है। उन्होंने कहा है कि दूसरी पार्टी वाले लोगों में भ्रम फैला रहे हैं. बीजेपी कर्नाटक में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में अधूरी सरकार' न बनाएं, दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि 2022 में सात राज्यों में चुनाव हुए, सात में से पांच राज्य में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है।जबकि सात में से छह राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।दक्षिण भारत में कमल खिलने देना देश भर के हर कार्यकर्ता की आकांक्षा है। हम जीतेंगे, और वह भी बड़ी संख्या में। कांग्रेस के लिए सत्ता भ्रष्टाचार का औजार है, लेकिन भाजपा के लिए सत्ता समृद्धि और अधिकारिता लाने का औजार है! चुनाव के दौरान कांग्रेस नई-नई चीजें लेकर आ जाती है क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता भ्रष्टाचार करने का एक साधन है।जबकि हमारे लिए सत्ता समाज के हर व्यक्ति को सुख देने का साधन है।
PFI पर लगाया बैन -
उन्होंने आगे कहा हमारे पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में, श्री येदियुरप्पा जी और बसवराज जी ने कर्नाटक को सुशासन दिया है। मैं कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करता हूं कि भाजपा गुजरात की तरह दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आए।मैं आज कर्नाटक के लोगों से भी अपील कर रहा हूं कि त्रिपक्षीय चुनाव में गुमराह न हों। यह दोतरफा मुकाबला है और हम राज्य में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं और जेडीएस झूठ फैला रही है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।यह मोदीजी ही थे जिन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों के लिए पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया दूसरी तरफ सिद्धारमैया और कुमारस्वामी वे हैं जिन्होंने पीएफआई के 1,700 सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस ले लिया।
