Home > Lead Story > जन-आशीर्वाद यात्रा में भाजपा को मिल रहे समर्थन से विपक्ष परेशान: जेपी नड्डा

जन-आशीर्वाद यात्रा में भाजपा को मिल रहे समर्थन से विपक्ष परेशान: जेपी नड्डा

  • नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद समर्थन में उतरी भाजपा
  • संबित पात्रा ने बताया लोकतंत्र की हत्या

जन-आशीर्वाद यात्रा में भाजपा को मिल रहे समर्थन से विपक्ष परेशान: जेपी नड्डा
X

नईदिल्ली।महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण की गिरफ्तारी के बाद भाजपा खुलकर उनके समर्थन में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे सरकार और शिवसेना पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा की राणे की गिरफ्तारी पूरी तरह गैर लोकतांत्रिक है। हम इस गिरफ्तारी से उत्पन्न परिस्थितियों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा की महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे।भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।

वहीँ पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की नारायण राणे का जो विषय है, यह गंभीर मामला है।जो हुआ वह लोकतंत्र की हत्या है। कुछ शब्द नारायण राणे जी ने जरूर प्रयोग किए होंगे जो मुझे लगता है उनसे बचा जा सकता था। लेकिन क्या यही कानून है। महाराष्ट्र के मंत्री कह रहे कानून सर्वोपरि है। भाजपा के दफ्तरों पर पत्थरबाजी करना, लोगों की जान जोखिम में डालना क्या ये कानून है। इस तरह से केंद्रीय मंत्री पर 30-40 एफआईआर कर देना क्या कानून है। आज महाराष्ट्र में 27 ऐसे मंत्री हैं जिनके ऊपर केस चल रहे हैं, उनमें से कितने जेल में हैं।उन्होंने कहा की महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। भारत की जनता इसे देख रही है।

ये है मामला -

बता दें की केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मारने की कथित धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। राणे को रत्नागिरी के गडवली गांव से अपनी कार में लेकर नासिक और रत्नागिरी पुलिस संगमेश्वर पुलिस स्टेशन पहुंची। राणे के मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top