Home > Lead Story > भाजपा ने सरकार बनाने के लिए तेज की तैयारी, शिंदे ने शिवसेना पर ठोका दावा, कहा -जल्द लौटेंगे मुंबई

भाजपा ने सरकार बनाने के लिए तेज की तैयारी, शिंदे ने शिवसेना पर ठोका दावा, कहा -जल्द लौटेंगे मुंबई

भाजपा ने सरकार बनाने के लिए तेज की तैयारी, शिंदे ने शिवसेना पर ठोका दावा, कहा -जल्द लौटेंगे मुंबई
X

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश शुरू कर दी है।देवेंद्र फडणवीस आज अचानक ही दिल्ली पहुंच गए है। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों का कहना है की राजनीतिक कारणों से मिलना एक बहाना है, दरअसल वह शिंदे गुट के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाने के प्रयास पर चर्चा करेंगे। दूसरी ओर शाम तक एकनाथ शिंदे की भी गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने की संभावना है। है। सुत्रों का कहना है की भाजपा ने एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों बनाने का ऑफर दिया है।शिंदे के साथ गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत, मंत्री बन सकते हैं।

एकनाथ शिंदे आज पहली बार रैडिसन होटल से बाहर आए। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की हम कल भी शिवसेना में थे, आज भी शिवसेना में है और आगे भी शिवसेना में ही रहेंगे। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने कहा की वह जल्द मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Updated : 28 Jun 2022 9:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top