Home > Lead Story > केंद्रीय मंत्री अठावले के बयान ने कांग्रेस की उड़ाई नींद, दिए भाजपा -शिवसेना गठबंधन के संकेत

केंद्रीय मंत्री अठावले के बयान ने कांग्रेस की उड़ाई नींद, दिए भाजपा -शिवसेना गठबंधन के संकेत

केंद्रीय मंत्री अठावले के बयान ने कांग्रेस की उड़ाई नींद, दिए भाजपा -शिवसेना गठबंधन के संकेत
X

File Photo

मुंबई। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है। उन्होंने अपने बयान में दावा किया है की भाजपा और शिवसेना दोबारा मिलकर सरकार बना सकती है। अठावले का ये बयान कांग्रेस की नींद छीनने वाला है। यदि भाजपा और शिवसेना एक बार फिर सत्ता में वापिस आते है, तो निश्चित ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हो जाएगी।

उन्होंने कहा की मैंने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है। अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में इस मामले पर चर्चा करेंगे। अठावले का ये बयान उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद सामने आया है।केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा की भाजपा शिवसेना युति में मुख्यमंत्री पद को आधे -आधे कार्यकाल के लिए दोनों दलों के बीच बांटा जा सकता है।

बता दें की हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ठाकरे ने कहा था की राजनीतिक रूप से अलग हुए है, रिश्तें खत्म नहीं हुए हैं। वहीँ शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी प्रधानमंत्री की तारीफ़ की थी। जिसके बाद से ही कई प्रकार के कयास लगाएं जा रहे है।ऐसे में अठावले के इस बयान ने अटकलों के बाजार को और गर्म कर दिया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top