Home > Lead Story > योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, केशव प्रसाद सिराथू से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने घोषित किए उम्मीवार

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, केशव प्रसाद सिराथू से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने घोषित किए उम्मीवार

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, केशव प्रसाद सिराथू से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने घोषित किए उम्मीवार
X

नईदिल्ली/लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहल और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा मुख्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह संबोधित कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है।

इस सूची में पहले चरण की 58 में से 57 और दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं।वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा । इसके लिये 21 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी और 28 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है।दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इसमें बिजनौर, सहारनपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है। बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है।आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा है।आज गरीब कल्याण नई आशा और नया भरोसा उत्तर प्रदेश में मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा है।योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाइयों, गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी है। उत्तर प्रदेश की बेटियां आज रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं।एक कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और संवेदनशील शासन पिछले 5 साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दिया है। हमें विश्वास है कि 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ यूपी के जनता पुनः हमें आशीर्वाद देगी।

















पहले चरण के 57 उम्मीदवार -

आगरा कैंट से डॉक्टर जीएस धर्मेश

आगरा दक्षिण से श्री योगेंद्र उपाध्याय

आगरा नॉर्थ से श्री पुरुषोत्तम

आगरा रूरल बेबी रानी मौर्या

फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबू लाल

खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा

फतेहाबाद से छोटै लाल वर्मा

बाह श्रीमती रानी पचरौलिया

बरौली से ठाकुर जयवीर सिंह

अतरौली से संदीप सिंह

छर्रा से रविंदर पाल सिंह

कोल से अनिल पारासर

इगलास से श्री राजकुमार सहयोगी

छाता से चौधरी लक्ष्मी नारायण

मांट से राजेश चौधरी

गोवर्दधन ठाकुर मेघ श्याम सिंह

मथुरा से श्रीकांत शर्मा

बलदेव से श्री पूरन प्रकाश जाटव

एत्मादपुर डॉक्टर धरमपाल सिंह बदलाव

दूसरे चरण के 48 उम्मीदवार -

असमौली से हरेंद्र सिंह

संभल से राजेश सिंघल

चमरोहा से मोहन कुमार लोधी

बिलासपुर बलदेव सिंह औल्ख

रामपुर आकश सक्सेना

मिलख से राजबाला

बेहट से नरेश सैनी

नकुट मुकेश चौधरी

सहारनपुर नगर से राजीव गुंबद

सहारनपुर से जगपाल सिंह

देव बंद बृजेश सिंह रावत

रामपुर मनिहारन देवेंद्र निम्न

गंगोह से कीरत सिंह गूजर

कुंवर भारतेंदु सिंह

नगीना से डॉक्टर यशवंत

बरहापुर से शुशांत सिंह

धामपुर अशोक कुमार राणा

नारहोट श्री ओम कुमार

बिजनौर से सुचि मौसम चौधरी

चांदपुर कमलेश सैनी

धनौरा से राजीव तरारा

नौगांव से देवेंद्र नागपाल

अमरोहा से राम सिंह सैनी

हसनपुर से महेंद्र सिंह कड़क वंशी

गुन्नौर से अजीत कुमार उर्राफ जू यादव

बुसौली से कुशाग्र सागर

सहसवान से बीके भारद्वाज

बिल्सी से हरीश शाक्य

बदायूं से महेश गुप्ता

शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य

दाता गंजा- राजीव सिंह बब्बू भेया

मीरगंज से डा. डीसी वर्मा

नवाब गंज डा एमपी आर्य गंगवार

फरीदपुर से डॉ श्यम बिहारी लाल

बिथरी चैनपुर से डा. राघवेंद्र शर्मा

बरेली से डा. अरुण सक्सेना

कैंट से संजीव अग्रवाल

आंवला से धर्मपाल सिंह

कटरा से वीर विक्रम सिंह

पुवाया से चेतराम पासी

शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना

Updated : 17 Jan 2022 6:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top