Home > Lead Story > बंगाल की जनता ने ममता सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया : जेपी नड्डा

बंगाल की जनता ने ममता सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया : जेपी नड्डा

  • भाजपा अध्यक्ष नड्डा एक दिनी दौरे पर पहुंचे प.बंगाल,
  • एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत

बंगाल की जनता ने ममता सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया : जेपी नड्डा
X

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शनिवार को एक बार फिर बंगाल दौरे पर पहुंचे। यहां वर्धमान जिले में उन्होंने एक मुट्‌ठी चावल अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत नड्डा ने किसानों से एक मुट्ठी चावल लिया। ये अभियान 24 जनवरी तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस अभियान के जरिये भाजपा प्रदेश में 73 लाख किसानों तक पहुंच बनाएगी। नड्डा दोपहर में एक किसान परिवार के घर खाना खाएंगे।

वर्धमान में यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा नप्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा की जिस गर्मजोशी से आपने मेरा स्वागत किया है, उससे पता चलता है कि आपने तय किया है आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने और ममता सरकार को सत्ता से बाहर जाने का दरवाजा दिखाने का निश्चय किया है ।

चिड़िया चुग गई खेत -

उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा की सुना है ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और किसानों को किसान सम्मान निधि हम देंगे। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।'

उन्होंने आगे कहा की सत्ता में आने के बाद से, मोदी सरकार ने कृषि और किसानों के लिए छह गुना बजट बढ़ाया है। 2013-14 में, कृषि के लिए बजट केवल 22,000 करोड़ रुपये था। आज, यह 1,34,000 करोड़ रुपये है।उन्होंने कहा की बंगाल में अब तक 70,000 परिवारों को बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला है। ममता जी अब पीएम को पत्र लिख रही हैं, जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं। अब हम बंगाल में सरकार बनाएंगे और बंगाल में हम किसानों की मदद करेंगे।

मंदिर में की पूजा -

इससे पहले उन्होंने प्रसिद्ध श्री राधा गोविंद मंदिर पहुंचकर पूजा एवं दर्शन किये।इसके बाद बर्दवान क्लॉक टॉवर से बर्दवान में लॉर्ड कर्जन गेट तक एक रोड शो किया। रैली के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की पूरे राज्य में करीब 40 हजार सभाएं होनी है।





Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top