Home > Lead Story > भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने घोषित की नई टीम, मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने घोषित की नई टीम, मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज

आगामी चुनावों में होगी टीम की परीक्षा

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने घोषित की नई टीम, मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज होनी नई टीम के गठन की घोषणा की। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह, राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास सहित 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 संगठन मंत्री सहित 3 सह संगठन मंत्री एवं 13 राष्ट्रीय मंत्रियों को नियुक्त किया है।


इसके अलावा उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।वहीँ भाजपा के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा सहित तेईस लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जिसमें शाहनवाज हुसैन, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सैयद जफ़र इस्लाम, सांसद राजयवर्धन सिंह राठौड़ आदि शामिल है। लाल सिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

आगामी चुनावों में होगी टीम की परीक्षा -

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ऐसे समय में अपनी टीम की घोषणा की है, जब बिहार विधानसभा चुनावों सहित कई राज्‍यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा अध्‍यक्ष के पास अपनी नई टीम के प्रभाव को साबित करने का मौका है। राष्ट्रीय टीम में युवा कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।जिससे आगामी बंगाल, बिहार सहित विभिन्न चुनावों में युवा वोटरों को आकर्षित करने में लाभ मिलने की संभावना है।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें -

बताया जा रहा है की अब जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है।हाल ही में अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर एवं केंद्रीय मंत्री अंगाडी के निधन से कई कई मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का भार आ गया है। जिसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोर पकड़ रहीं है।









Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top