Home > Lead Story > मप्र के 12 मंत्रियों पर भाजपा संगठन की टेढ़ी निगाहें

मप्र के 12 मंत्रियों पर भाजपा संगठन की टेढ़ी निगाहें

मप्र के 12 मंत्रियों पर भाजपा संगठन की टेढ़ी निगाहें
X

वेब डेस्क। भाजपा संगठन कुछ मंत्रियों के काम से नाखुश है। जिनसे संगठन नाराज हैं उसमें छह मंत्री सिंधिया समर्थक बताये गए हैं। कुल एक दर्जन मंत्री इस समय टेंशन में है। मसला है न खाऊंगा और न खाने दूंगा। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मंत्रियों को खरी-खरी सुनाई तो एक दर्जन मंत्री बगलें झांकते दिखे। मंत्रियों के सामने शिव प्रकाश का पारा चढ़ा हुआ था। उन्होंने मंत्रियों से दो टूक कहा कि मोदी जी ने 'न खाऊंगा न खाने दूंगा', सिर्फ अपने लिए नहीं कहा था। ये बात हर नेता और मंत्री के लिए है। उन्होंने कुछ मंत्रियों को देख-देख कर कहा कि आप या कर रहे हैं, इसकी जानकारी संगठन और सरकार को है। इसलिए काम करते समय मोदी जी की उत बात को याद रखें। शिव प्रकाश ने मंत्रियों की जमकर लू उतारी और कहा जो जानकारी आप लोग दे रहे हैं फैट रिपोर्ट ठीक इससे उलट है।

ये इशारे कुछ कहते हैं

बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की। इशारे-इशारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शर्मा से कह ही दिया कि 'मोर्चा और प्रकोष्ठों के टीम गठन में देरी हो रही है। कल पर कोई काम नहीं छोड़ सकते।' वैसे भी टीम वीडी के सपूर्ण गठन को लेकर दिल्ली तक चर्चा है। लेकिन वीडी शर्मा का भी अपना स्टाइल है और वे उसी हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं। वीडी शर्मा ने मोर्चा-अध्यक्षों से कहा कि 30 सितंबर तक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बना लें। इसके बाद टीम वीडी चार उपचुनावों और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटेगी। वीडी शर्मा को, शिवराज सिंह का इशारा सामान्य बात नहीं है योंकि वे खुद भी एक समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। आने वाला समय वीडी और शिवराज दोनों के लिए परीक्षा का समय है। इसलिए माना जा रहा है भविष्य में ये इशारे बड़ा गुल खिलाएंगे।

~ जो लिखूंगा, सच लिखूंगा

Updated : 6 Sep 2021 2:06 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top