Home > Lead Story > कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, येदियुरप्पा ने कहा- जल्द आ सकता है फैसला

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, येदियुरप्पा ने कहा- जल्द आ सकता है फैसला

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, येदियुरप्पा ने कहा- जल्द  आ सकता है फैसला
X

नईदिल्ली। कर्नाटक राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर आज शाम तक केन्द्रीय हाईकमान से कोई फैसला लिया जा सकता है। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी आज शाम तक दिल्ली से सुझाव मिलने की उम्मीद जताई है।

कर्नाटक में भाजपा सरकार के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कई सप्ताह से अटकलें लग रहीं थीं। माना जा रहा है कि भाजपा ने भी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का मूड बना लिया है। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी आज शाम तक दिल्ली से सुझाव मिलने की उम्मीद जताई है। येदियुरप्पा ने कहा कि मैं आज शाम तक आलाकमान से कोई सुझाव मिलने की उम्मीद कर रहा हूं। आपको को भी पता चल जाएगा कि यह क्या होगा। राज्य में दलित मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में दलित मुख्यमंत्री बनाने या न बनाने का निर्णय आलाकमान लेगा। लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि सोमवार को कार्यालय में उनका आखिरी दिन हो सकता है।

उल्लेखनीय 26 जुलाई को कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। येदियुरप्पा शीर्ष नेतृत्व को सुझाव दे चुके हैं कि एक गैर लिंगायत व्यक्ति को उनकी जगह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाए। ऐसे प्रदेश भाजपा को चिन्ता है कि लिंगायत समाज के येदियुरप्पा सत्ता से हटने के बाद लिंगायत वोटरों को लामबंद न करें दें। इस बात को लेकर जेपी नड्डा विजयेन्द्र को आगाह कर चुके हैं। राज्य में येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम चलने की चर्चा है।


Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top