Home > Lead Story > Election 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, संगठन को मजबूत करने के लिए देश को 3 सेक्टर में बांटा

Election 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, संगठन को मजबूत करने के लिए देश को 3 सेक्टर में बांटा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी योजना के अनुरूप देश को तीन सेक्टर उत्तरी क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र में बांटा है

Election 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, संगठन को मजबूत करने के लिए देश को 3 सेक्टर में बांटा
X

नईदिल्ली। देश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गई है। सत्ता में तीसरी बार वापसी करने के लिए पार्टी ने मेगा प्लान तैयार किया है। जिसके तहत भाजपा ने देश को 3 सेक्टर्स नॉर्थ, साउथ और ईस्ट में बांटा है। बुधवार प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई लंबी बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई।

भाजपा ने कार्यप्रणाली को सरल बनाने के लिए देश को तीन सेक्टर उत्तरी क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र में बांटा है। तीनो ही सेक्टर्स की अगले माह बैठक बुलाई गई है।इस बैठक की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वह तीनों सेक्टर्स के प्रमुख और संगठन मंत्री के साथ चर्चा करेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को पूर्व सेक्टर, 7 जुलाई को उत्तर सेक्टर और 8 जुलाई को दक्षिण सेक्टर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पूर्व क्षेत्र की बैठक गुवाहाटी, उत्तर क्षेत्र की बैठक दिल्ली और दक्षिण क्षेत्र की बैठक हैदराबाद में आयोजित होगी। इस बैठक में जेपी अध्यक्ष के साथ ही संबंधित सेक्टर के तहत आने वाले राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद , विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

पूर्व क्षेत्र में ये राज्य शामिल -

पूर्व क्षेत्र में भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार शामिल है।

नॉर्थ सेक्टर में ये राज्य शामिल -

नॉर्थ सेक्टर में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दमन और दीव, दादरा नगर हवेली , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात को शामिल किया है।

साउथ सेक्टर में ये राज्य शामिल -

दक्षिण सेक्टर में भाजपा ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप को शामिल किया है।

Updated : 29 Jun 2023 1:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top