Home > Lead Story > भाजपा ने बनाया उप्र में जीत का रोडमैप, 6 बड़ी यात्राओं से अभियान को देगी धार

भाजपा ने बनाया उप्र में जीत का रोडमैप, 6 बड़ी यात्राओं से अभियान को देगी धार

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

भाजपा ने बनाया उप्र में जीत का रोडमैप, 6 बड़ी यात्राओं से अभियान को देगी धार
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी क्षेत्रों में यात्राएं निकालेगी। इन यात्राओं को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दृष्टि से छह क्षेत्र हैं- काशी, गोरक्ष, अवध, कानपुर, ब्रज और पश्चिम शामिल हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में भी हम लोगों ने यात्राएं निकाली थी। उस यात्रा में हमने विपक्ष की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया था। इस बार हमारे पास साढ़े चार साल सरकार की ढेरों उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों को लेकर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले दो एक्सप्रेसवे बन पाए थे। वर्तमान में छह एक्सप्रेस-वे के साथ उत्तर प्रदेश कार्य कर रहा है। 2017 के पहले मेट्रो का कार्य दो सिटी में चल रहा था। आज चार शहरों में मेट्रो संचालित हो रहा है। आगरा में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। 1947 से 2017 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। 17 मेडिकल कॉलेज हम साढ़े साल में संचालित करना शुरू कर दिए हैं। इस दौरान दो एम्स भी बने हैं।

प्रयागराज का कुंभ यादगार बना -

उन्होंने बताया कि काशी नए कलेवर के साथ विश्व पटल पर पहचान बनाने जा रही है। प्रयागराज का कुंभ यादगार बना है। प्रत्येक जिला और विधानसभा क्षेत्र में कोई न कोई पर्यटन स्थल को विकसित किया गया। आस्था का सम्मान किया गया है। इन सब चीजों को अधिक से अधिक संख्या तक पहुंचाया जाए। 2017 में विपक्ष की कमियों को लेकर जनता के बीच गए थे। आज हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। उसे लेकर जनता के बीच जाना है। यह यात्राएं बहुत जरूरी है। पूरी तैयारी की जाए। कहाकि सरकार की विकासपरक योजनाओं से जुड़ने के लिए जनता उतावली है।

कानून व्यवस्था आज नज़ीर -

योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था आज नज़ीर है। पहले पूरी व्यवस्था बंधक बन जाती थी। डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे आज जनता के सामने है। लोग अयोध्या नहीं जाना चाहते थे, मंदिर कार्य निर्माण शुरू होते ही आज हर कोई अयोध्या जाना चाहता है। काशी और मथुरा का विकास हुआ है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Updated : 2 Dec 2021 10:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top