Home > Lead Story > पंजाब निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में भाजपा हारी

पंजाब निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में भाजपा हारी

पंजाब निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में भाजपा हारी
X

चंडीगढ़। पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है।कांग्रेस ने बठिंडा, कपूरथला सहित कई नगर निगम एवं नगर परिषदों में भाजपा सहित सभी विपक्षी दलों का सफाया कर दिया है। किसानों के मुद्दे पर एनडीए छोड़ने वाली शिरोमणि अकाली दल को भाजपा से अलग होने का फायदा नहीं मिला है। वहीँ भाजपा किसान आंदोलन के बड़ा नुकसान हुआ है। भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में सभी सीटों पर पार्टी की हार हुई है।

बठिंडा में 53 साल बाद कांग्रेस मेयर

सबसे ज्यादा चौकाने वाले परिणाम बठिंडा में आये है। शिरोमणि अकाली दल से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर अपना ग्रह नहीं बचा पाई। यहां 53 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। कांग्रेस को 50 में से 43 वार्डों में जीत मिली है। अकाली दल को 6 वार्डों में जीत मिली है। वहीँ भाजपा यहां खाता भी नहीं खोल पाई।

सनी देओल के क्षेत्र में हारे -

वहीँ भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में गुरदास पुर में भी भाजपा की बड़ी हार हुई है। जिले के सभी वार्डों में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल के विधानसभा क्षेत्र वाले जिले जलालाबाद में भी कांग्रेस को बढ़त हासिल हुई है।

कोटकपूरा- कुल वार्ड 29 -

कांग्रेस 21, शिअद 3 और निर्दलीय 5 सीटें जीते।

जैतू- कुल वार्ड 17-

कांग्रेस 7, निर्दलीय 4, शिअद 3, भाजपा को 1 सीट मिली।

फरीदकोट- कुल वार्ड 25

कांग्रेस 16, शिअद 7, आप 01 और आजाद 01 सीट पर जीते।







Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top