- मेक्सिको के राष्ट्रपति ने दुनिया में शांति के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का दिया प्रस्ताव
- मप्र कैबिनेट निर्णय : किसानों को शून्य ब्याज दर पर मिलेगा फसल ऋण
- ICC T20 रैंकिंग में सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर कायम, श्रेयस अय्यर ने लगाई बड़ी छलांग
- सरकार 31 अगस्त से एयरलाइंस पर हटाएगी किराया कैप, कंपनी अपने हिसाब से तय करेंगी फेयर
- जस्टिस उदय उमेश ललित बने देश के 49वें CJI, एनवी रमना की लेंगे जगह
- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महापौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह
- नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री

अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच भाजपा नेता की मौत, तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप
मृतक भाजपा कार्यकर्ता के घर जा रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,
X
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के काशीपुर रेलवे क्वार्टर की एक परित्यक्त इमारत से अर्जुन चौरसिया नाम के जिस 26 साल के भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला है, उसके घर गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं। अमित शाह सिलीगुड़ी से कोलकाता पहुंचने वाले हैं।
मृतक भाजपा कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा का उत्तर कोलकाता जिले का उपाध्यक्ष था। हवाई अड्डे पर अमित शाह के स्वागत करने वाले नेताओं में उसे भी शामिल रहना था लेकिन अब खबर है कि शाह के स्वागत का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे अर्जुन चौरसिया के घर जाएंगे। इसके लिए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस का घेराव -
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह अर्जुन चौरसिया का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी घेर कर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने की कोशिश कर रही पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा है।
तृणमूल पर हत्या का आरोप -
आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने चौरसिया को मौत के घाट उतारा है। उत्तर कोलकाता जिले के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे ने दावा किया है कि अर्जुन चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकालने वाली थी। यह बात तृणमूल कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी इसलिए अर्जुन को मौत के घाट उतारा गया है।