Home > राज्य > मध्यप्रदेश > 31 नगर पालिकाओं में भाजपा ने बनाई बढ़त, मुरैना-डबरा में आप की एंट्री

31 नगर पालिकाओं में भाजपा ने बनाई बढ़त, मुरैना-डबरा में आप की एंट्री

कांग्रेस 4 नपा में सिमटी

31 नगर पालिकाओं में भाजपा ने बनाई बढ़त, मुरैना-डबरा में आप की एंट्री
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को नगर निकाय चुनावों के पहले चरम की मतगणना जारी है। प्रदेश में36 नगर पालिकाओं में से 31 पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस 4 नगर पालिकाओं पर बढ़त बनाए हुए है।है। बालाघाट जिले की वारासिवनी में जनता ने नगर सरकार निर्दलीयों के हाथ में सौंप दी है। पहली बार कांग्रेस और भाजपा के बीच आम आदमी पार्टी थर्ड फ्रंट के रूप में सामने आई है। मुरैना के पोरसा, डबरा और शाजापुर नगर पालिका में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृहनगर दतिया में भाजपा को शानदार जीत मिली है। दतिया में 36 में 32 सीटें भाजपा ने जीती हैं। यहां कांग्रेस को 3 सीटें ही मिल पाई हैं।वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली गुना नगर पालिका में भाजपा पिछड़ती दिख रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली राजगढ़ और ब्यावरा नगर पालिका में कांग्रेस चुनाव हार गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के प्रभाव वाली लहार नगर पालिका में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां सभी 12 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत मिली है। दतिया, बैतूल, हरदा, राजगढ़, ब्यावरा, शाजापुर, विदिशा, पन्ना, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, अंबाह में भाजपा प्रत्याशी जीत चुके हैं। वहीं सिवनी, उमरिया, लहार, पनागर में कांग्रेस जीत चुकी है।

Updated : 18 July 2022 5:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top