Home > Lead Story > मोदी सरकार के 9 साल : BJP ने बनाया जनसंपर्क अभियान का मेगा प्लान, कमजोर लोकसभा सीटों पर पकड़ करेगी मजबूत

मोदी सरकार के 9 साल : BJP ने बनाया जनसंपर्क अभियान का मेगा प्लान, कमजोर लोकसभा सीटों पर पकड़ करेगी मजबूत

आम जन तक सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा

मोदी सरकार के 9 साल : BJP ने बनाया जनसंपर्क अभियान का मेगा प्लान, कमजोर लोकसभा सीटों पर पकड़ करेगी मजबूत
X

नईदिल्ली/वेब डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देश भर में महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। जिसका उद्देश्य आमजनों तक केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। 30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से भाजपा कमजोर सीटों पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश भी करेगी।

इसके लिए प्रत्ये क केंद्रीय मंत्री को चार लोक सभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। वह एक लोकसभा क्षेत्र में दो दिन रहकर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। इस तरह से ये मंत्री आठ दिन इन लोकसभा क्षेत्रों में रहेंगे। जिसमें निर्मला सीतारमण कर्नाटक, जतयोतिरादित्य सिंधिया महाराष्ट्र, नरेंद्र सिंह तोमर उत्तर प्रदेश, हरदीप सिंह पुरी जम्मू कश्मीर, एस जयशंकर दिल्ली, धर्मेंद्र प्रधान और स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल,र्जुन राम मेघवाल पंजाब, वी मुरलीधरन आंध्र प्रदेश और किरेन रिजीजू असम में रहेंगे।

वरिष्ठ सांसदों को भी जनसंपर्क की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा नेताओं और वरिष्ठ सांसदों को भी जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें तेजस्वी सूर्या और शाहनवाज़ हुसैन यूपी, संबित पात्रा त्रिपुरा, विनोद तावड़े बिहार, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर हरियाणा, भाजपा महासचिव तरुण चुग मप्र,विजय रूपाणी दिल्ली,सुनील बंसल तेलंगाना, दिलीप सैकिया पश्चिम बंगाल, सीटी रवि तमिलनाडु ने रहेंगे।

160 लोकसभा सीटों पर फोकस -

माना जा रहा है की साल 2024 का लोकस्वभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का ध्यान उन 160 लोकसभा सीटों पर केंद्रित होगा। जहां पिछले चुनाव में हार मिली थी। भाजपा की रणनीति है की इन सीटों पर केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ फीडबैक लिया जाएं। इस अभियान के तहत घर-घलोकसभा र संपर्क, व्यापारी, बुद्धिजीवी सम्मेलन, विकास तीर्थ कार्यक्रम एवं बूथों पर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


Updated : 25 May 2023 1:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top