भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी कर्नाटक विधानसभा की जिम्मेदारी, बनाया राज्य प्रभारी

बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए प्रभारी और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।'बता दें कि चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य का दौरा किया था। इसी कड़ी में में अब आगामी 11 फरवरी को गृहमंत्री से शाह कर्णाटक का दौरा करेंगे। वह यहां अमित शाह दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के मुबातिक, शाह यहां होने वाले एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
