भाजपा ने त्रिपुरा में 48 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, बार्दोवाली से लड़ेंगे मुख्यमंत्री साहा

X
By - स्वदेश डेस्क |28 Jan 2023 12:58 PM IST
Reading Time: अगरतला। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है ।वहीं, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी सभीविधानसभाओं का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे।
Next Story
