Home > Lead Story > भाजपा ने डॉ एल मुरुगन को मप्र और सर्वानंद सोनोवाल को असम से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने डॉ एल मुरुगन को मप्र और सर्वानंद सोनोवाल को असम से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

4 अक्टूबर को मतदान-

भाजपा ने डॉ एल मुरुगन को मप्र और सर्वानंद सोनोवाल को असम से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम और मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम और डॉ एल. मुरुगन को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया है।भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

असम से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफे से रिक्त सीट पर हो रहे उपचुनाव में सोनोवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। सोनोवाल केंद्रीय मंत्रिमंडल में जहाजरानी मंत्री हैं।दूसरी ओर मध्यप्रदेश की सीट थावरचंद गहलोत के इस्तीफे से रिक्त हुई है। कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद गहलोत ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। गहलोत के इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट से तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन को उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए विस्तार में मुरुगन को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

4 अक्टूबर को मतदान-

तमिलनाडु में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा दो दशक बाद चार सीट जीतने में सफल रही थी, माना जा रहा है कि इसी के पुरस्कार स्वरूप मुरुगन को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। असम और मध्यप्रदेश की सीटों पर 4 अक्टूबर को मतदान होने हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top