भाजपा ने सभी निगमों में घोषित किए महापौर प्रत्याशी, ग्वालियर से सुमन शर्मा को दिया टिकट

भाजपा ने सभी निगमों में घोषित किए महापौर प्रत्याशी, ग्वालियर से सुमन शर्मा को दिया टिकट
X

भोपाल/ग्वालियर। मप्र में इस समय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा ने आज बची 3 नगरनिगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने 15 नगर निगमों के लिए महापौर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इंदौर नगर निगम के लिए पुष्यमित्र भार्गव को टिकट दिया गया है। वहीँ रतलाम नगर निगम के लिए प्रह्लाद पटेल को चुना गया है।ग्वालियर नगर निगम से महापौर का टिकट सुमन शर्मा को दिया है।

पूर्व महापौर की बहू -

बुधवार को भाजपा ने महापौर उम्मीदवारों की दूसरी और तीसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में इंदौर और रतलाम नगर निगम के महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। वहीँ अंतिम और तीसरी सूची में ग्वालियर निगम के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। ग्वालियर से मेयर कैंडिडेट के चयन के लिए पार्टी में लंबी खींचतान चली। जिसके बाद आज आखिरकार महापौर प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग गई। बता दें की ग्वालियर से महापौर पद की भाजपा उम्मीदवार सुमन शर्मा स्वर्गीय भाजपा नेता यशवीर शर्मा की पत्नी है। इनके ससुर डॉ धर्मवीर शर्मा महापौर और विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस ने रतलाम रखा होल्ड पर -

दरअसल, मप्र में 16 नगर निगम हैं, जहां इस बार महापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी। कांग्रेस ने रतलाम को छोड़कर शेष 15 नगर निगमों में महापौर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, भाजपा ने मंगलवार को पहली सूची जारी कर 13 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, अब इंदौर, रतलाम और ग्वालियर पर भी घोषित कर दिए है। नामांकन की प्रक्रिया का अंतिम दिन 18 जून है। इसलिए उम्मीद है कांग्रेस भी रतलाम में एक दो में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर देगी।

Tags

Next Story