रांची एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी
Swadesh Digital | 8 Aug 2020 9:21 AM GMT
X
X
रांची। देश में एक और विमान हादसा होते-होते टल गया। रांची से मुंबई जा रहे एयर एशिया विमान (i5-632) से टेक-ऑफ के दौरान पक्षी टकरा गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि मुंबई जा रही एयर एशिया फ्लाइट (i5-632) रांची एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के वक्त पक्ष से टकरा गई। सभी सवारी सुरक्षित हैं।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एक दिन पहले ही केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पायलट सहित कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई। दुबई से आ रहा यह विमान रनवे को पार करता हुआ खाई में जा गिरा और इसके दो टुकड़े हो गए।
Updated : 8 Aug 2020 9:21 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire