Home > Lead Story > भारत बंद का दिखा मिल-जुला असर, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें प्रभावित

भारत बंद का दिखा मिल-जुला असर, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें प्रभावित

  • दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा

भारत बंद का दिखा मिल-जुला असर, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद,  ट्रेनें प्रभावित
X

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 4 महीनों से किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अब तह केन्द्र सरकार और किसानों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है। जिससे नाराज किसानों ने आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे कर 'भारत बंद' का आवाह्न किया है। जिसका मिलाजुला असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। दिल्ली की तीनों सीमाएं सिंघू,टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर किसानों ने आवागमन ठप कर दिया है।

किसानों के भारत बंद के चलते आज देश में शाम तक कई जगह रेल और सड़क परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है और बाजार भी बंद रह सकते हैं। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शनकारी किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अनुरोध किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं को छोड़कर बाकी आवागमन ठप किया जा रहा है।

दिल्ली सीमाओं पर सुरक्षा -

किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसान धरने पर बैठे हैं वहां के रस्ते शाम तक के लिए पुलिस ने बंद कर दिया है। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर फिलहाल प्रदर्शनकारियों की संख्या पहले से काफी कम है। लेकिन बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।दिल्ली पुलिस के एडिशनल प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, सिंधु बॉर्डर पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैन्य बल को तैनात किया गया है।

मेट्रो बंद -

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि पुलिस के निर्देश पर टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के साथ-साथ पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुर गढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह पर प्रवेश और निकासी को बंद रखा गया है। उल्लेखनीय है कि चिल्ला बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) कृषि कानूनों के विरोध में पिछले कई दिनों से अपना विरोध दर्ज करा रहा है। एक पहले यानी गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने भारत बंद की घोषणा की थी। किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के ऐलान को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई थी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी।

ट्रेनें रोकी -

भारत बंद के कारण पंजाब और हरियाणा में 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में रेलवे ने 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का एलान किया गया है। किसानों की ओर से प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की गई है।उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top