Home > देश > राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू, गुरुद्वारे में माथा टेका

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू, गुरुद्वारे में माथा टेका

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू, गुरुद्वारे में माथा टेका
X

चंडीगढ़/वेबडेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को पंजाब में प्रवेश कर गई। यात्रा बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार फतेहगढ़ साहिब से शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। मंगलवार को राहुल गांधी दरबार साहिब में नतमस्तक हुए थे।

बुधवार को सिर पर लाल रंग दस्तार सजाए राहुल गांधी सरहिंद पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि संघ व भाजपा के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा भले ही तीन हजार किलोमीटर चल चुकी है लेकिन पंजाब का हर किसान हमसे ज्यादा चलता है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों समेत हर वर्ग से मुलाकात करके उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया है। यह भाषण सुनाने की यात्रा नहीं बल्कि लोगों की बात सुनने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि आज देश के लोग कांग्रेस को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Updated : 18 Jan 2023 7:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top