Home > Lead Story > भगवत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल को कराया इंतजार

भगवत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल को कराया इंतजार

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

भगवत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल को कराया इंतजार
X

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहली सरकार का गठन हो गया। आप नेता भगवंत मान ने आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मान ने पंजाबी में शपथ ली। वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री है। हालांकि, कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें CM हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खटकड़ कलां पूरी तरह से बसंती रंग में रंगा नजर आया। भगवंत मान की अपील के अनुसार लोग बसंती रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे। समारोह स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए। एक मंच पर पंजाब के नवनिर्वाचित विधायक, दूसरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा दिल्ली सरकार के कई मंत्री तथा विधायक मौजूद रहे। केजरीवाल समेत मंच पर मौजूद तमाम नेता बसंती रंग की पगड़ी पहने थे।

शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12:30 बजे आयोजित होना था लेकिन मुख्यमंत्री मान और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल के समय पर नहीं पहुंचने के कारण देरी हो गई। राज्यपाल बीपी पुरोहित तय समय पर आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। उन्हें करीब 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। भगवंत मान के पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। उनके शपथ लेने के साथ ही समापन हो गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। समारोह में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय समेत मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के प्रसिद्ध लोकगायक गुरदास मान, कॉमेडियन करमजीत अनमोल के अलावा कांग्रेस सासंद एवं लोकगायक मोहम्मद सद्दीक का पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।

Updated : 2 April 2022 8:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top