- मेक्सिको के राष्ट्रपति ने दुनिया में शांति के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का दिया प्रस्ताव
- मप्र कैबिनेट निर्णय : किसानों को शून्य ब्याज दर पर मिलेगा फसल ऋण
- ICC T20 रैंकिंग में सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर कायम, श्रेयस अय्यर ने लगाई बड़ी छलांग
- सरकार 31 अगस्त से एयरलाइंस पर हटाएगी किराया कैप, कंपनी अपने हिसाब से तय करेंगी फेयर
- जस्टिस उदय उमेश ललित बने देश के 49वें CJI, एनवी रमना की लेंगे जगह
- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महापौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह
- नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री

भगवंत मान दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधे, डॉ गुरप्रीत संग लिए फेरे
X
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक सादे समारोह में डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है।शादी की सभी रस्में चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में हुई जहां गिने-चुने लोगों को ही बुलाया गया। मुख्यमंत्री के शादी समारोह में केवल 80 लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी व बेटी के साथ पहुंचे और शादी की रस्मों में भाग लिया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।
सीएम मान की पत्नी बन रहीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंदर कौर गृहिणी हैं। इस शादी समारोह में पंजाब का कोई मंत्री तथा विधायक शामिल नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां, बहन तथा अन्य पारिवारिक सदस्य यहां पहले से ही मौजूद थे।
32 साल की गुरप्रीत भगवंत (48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं, जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। शादी की रस्मों के दौरान मीडिया की एंट्री नहीं हुई लेकिन राघव चढ्ढा ने प्रत्येक कार्यक्रम को अपने ट्वीट पर अपडेट किया।