Home > देश > कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल कार्यकर्त्ता की हत्या, मंत्री ने मुसलमानों पर लगाया आरोप

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल कार्यकर्त्ता की हत्या, मंत्री ने मुसलमानों पर लगाया आरोप

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल कार्यकर्त्ता की हत्या, मंत्री ने मुसलमानों पर लगाया आरोप
X

शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोग्गा में बीती रात करीब नौ बजे बजरंग दल कार्यकर्ता हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हर्षा के रूप में हुई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे घर ले जाया जा रहा है। हिजाब विवाद के बीच हुई इस हत्या से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

कर्नाटक में हिजाब विवाद शुरू होने के बाद से शिवमोग्गा में विरोध और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच कल देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ता की बड़ी बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसे तुरंत ले जाय गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष की मौत से मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य भर में लोगों के मन में आक्रोश है। जिसे देखते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है।

इसी बीच राज्य सरकार के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा की मैं बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या से बहुत परेशान हूं।उसे 'मुसलमान गुंडों' ने मार डाला। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा की बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने मामले में कुछ सुराग जुटाए हैं, जिसकी जांच कल रात शुरू हुई थी।

इस बीच, कर्नाटक के विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने घटना की निंदा की और मांग की कि दोषी को फांसी दी जानी चाहिए।पत्रकारों से बात करते हुए, पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "मैं इस घटना की निंदा करता हूं। यह उस जिले में हुआ जहां से गृह मंत्री और सीएम आते हैं। अपराधी को फांसी दी जानी चाहिए। मैं राज्य के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करता हूं।"


Updated : 22 Feb 2022 8:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top