Home > Lead Story > प्रधानमंत्री मोदी का ये है अयोध्या कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का ये है अयोध्या कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का ये है अयोध्या कार्यक्रम
X

नईदिल्ली। भारत सहित विश्व के सभी भागों में रहने वाले हिन्दुओं के आराध्य राम के मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी में चंद घंटे बचे है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल बुधवार को भूमिपूजन कर नींव की ईंट रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। भूमि पूजन से पहले पीएम हनुमान गढ़ी पहुँचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद वह रामजन्म भूमि परिसर पहुंचेंगे, यहाँ रामलला के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। अंत में वह महंत नृत्यगोपाल दास सहित ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों मुलाकात से करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या कार्यक्रम -

5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान!

9:35 बजे: दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान!

10:35 बजे: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग!

10:40 बजे: हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान!

11:30 बजे: अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग!

11:40 बजे: हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन!

12 बजे: राम जन्मभूमि परिसर पहूंचने का कार्यक्रम!

10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन - पूजन!

12:15 बजे: रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण!

12:30 बजे: भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ!

12:40 बजे: राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना!

1.10 बजे: नृत्यगोपाल दास वेदांती जी सहित ट्रस्ट कमेटी से करेंगे भेंट!

2:05 बजे: साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान!

2:20 बजे: लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर!



Updated : 4 Aug 2020 11:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top