Home > Lead Story > अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा असम-अरुणाचल सीमा विवाद, बराबर बांटी जमीन

अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा असम-अरुणाचल सीमा विवाद, बराबर बांटी जमीन

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक एमओयू साइन किया

अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा असम-अरुणाचल सीमा विवाद, बराबर बांटी जमीन
X

नईदिल्ली/वेबडेस्क। केंद्रीय गृहमंत्रालय कि पहल पर लंबे समय से असम और और अरुणाचल प्रदेश के बीच चले आ रहा विवाद समाप्त हो गया। दोनों राज्यों ने आज 800 किमी लंबी सीमा से जुड़े विवाद का समाधान करने के लिए दोनों एक एमओयू साइन किया।इस दौरान केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस करार को विकसित, शांतिपूर्ण और संघर्षमुक्त भारत के निर्माण का आधार बताया। शाह ने कहा कि जिन विवादों का समाधान आजादी के समय हो जाना चाहिए था उनका 75 साल बाद अब समाधान हो रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि राज्यों के गठन बाद से असम और अरुणचाल के बीच 123 गांवों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें से 36 गांवों पर पहले चरण में समझौता हो गया था। अब शेष विवादित 87 गांवों को लेकर भी फैसला हो गया। दोनों राज्यों के बीच जमीन का बराबर बंटवारा कर दिया गया। इस अवसर पर अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडु और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक एमओयू पर साइन किए।

Updated : 13 April 2024 12:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top