Home > Lead Story > Asian Games : सौरभ ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, अभिषेक को मिला ब्रोंज

Asian Games : सौरभ ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, अभिषेक को मिला ब्रोंज

Asian Games : सौरभ ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, अभिषेक को मिला ब्रोंज
X

जकार्ता। भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी एशियाई खेलों में पदार्पण करने के साथ ही मंगलवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अभिषेक वर्मा की बदौलत भारत को कांस्य पदक भी हासिल हुआ। सौरभ ने भारत के लिए तीसरे दिन स्वर्ण पदक से अच्छी शुरुआत की।

यह भारत के खाते में गिरा कुल तीसरा पदक है। सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता। अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219.3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

फाइनल में पहले पांच निशानों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सौरभ दूसरे और अभिषेक चौथे स्थान पर थे। इसके बाद दोनों ने अपनी लय बरकरार रखते हुए शीर्ष-3 खिलाडिय़ों में जगह बनाई। यहां एक गलत निशाने के कारण अभिषेक स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

Updated : 21 Aug 2018 12:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top