Asian Games 2018 : रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

X
By - Swadesh Digital |24 Aug 2018 2:30 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शुक्रवार को 18वें एशियन खेलों के टेनिस स्पर्धा के पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बबलिक और डेनिस येवसेयेव की जोड़ी को 6-3, 6-4 से पराजित किया। एशियन खेलों में भारत का यह छठां स्वर्ण पदक है।
उल्लेखनीय है कि रोहन-दिविज की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के काइटो ओसेगी और शो शिमबुकूरो को 1 घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-8 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मैच में एक घंटे और 16 मिनट तक चले मुकाबले में ताइवान की चेनपेंग सी और हुआ सुंग यांग के खिलाफ 6-3, 5-7, 10-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
Next Story
