#AsianGames2018 : मुक्केबाजी में अमित पंघल ने भारत को दिलाया स्वर्ण

X
By - Swadesh Digital |1 Sept 2018 1:27 PM IST
Reading Time: जकार्ता। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के 14वें दिन भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने देश के लिए 14वां स्वर्ण पदक जीता। 22 वर्षीय पंघल ने 49 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रियो ओलम्पिक-2016 के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी।
एशियन खेल 2018 में मुक्केबाजी में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। अमित ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की थी।
अमित की इस स्वर्णिम जीत के साथ ही एशियन खेलों में भारत के 14 स्वर्ण पदक हैं। भारत पदक तालिका में अभी 8वें स्थान पर बना हुआ है।
Next Story
