Home > Lead Story > कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जेसीओ शहीद

कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जेसीओ शहीद

कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जेसीओ शहीद
X

राजौरी। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने बुधवार सुबह राजौरी जिले के केरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी(जेसीओ) शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे केरी सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में सेना का एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ जवाब दे रहें है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Updated : 2 Sep 2020 7:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top