Araria Bridge Collapse : जिम्मेदारों ने कहा - नदी के कारण गिरा अररिया का पुल

Araria Bridge Collapse
Araria Bridge Collapse : उद्घाटन से पहले ही 12 करोड़ की लागत से बना अररिया का पुल गिर गया। इस पुल के गिरने का वीडियो अब तक सभी ने देख ही लिया होगा। अब सवाल ये है कि, पुल गिरा तो गिरा कैसे। इसका जवाब भी जिम्मेदारों ने दे दिया है। पुंल निर्माण का काम जिस अधिकारी को दिया गया था उसका कहना है कि, पुल के गिरने के लिए नदी जिम्मेदार हो सकती है। ये जवाब जिस किसी ने सुना उसके होश ही उड़ गए।
दरअसल, 18 जून को बिहार के अररिया में एक पुल गिर गया। इसे बनाने की लागत 12 करोड़ रुपए थी। जल्द ही इसका उद्घाटन भी होने वाला था लेकिन ये पुल उद्घाटन के लिए गिर गया। इसके बाद पुल बनाने वालों और सरकार पर लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार की बात भी कह रहे हैं।
अब इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी जिस अधिकारी पर थी उनका बयान सामने आया है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक इंजिनियर आशुतोष कुमार रंजन ने बताया कि, 'पुल के गिरने की वजह नदी का वक्र प्रवाह है।'
अधिकारी के दावे से इतर वीडियो में साफ देखा गया कि, पूरा पुल भरभरा कर गिर गया। बकरा नदी पर यह पुल बना था। 12 करोड़ की लागत से बने पुल के पिलर नदी में धंस गए। इस घटना के बाद विपक्ष ने भी कई सवाल उठाए हैं।
