Home > Lead Story > दंगों से जल रहे नालंदा और सासाराम, अमित शाह का दौरा रद्द, धारा 144 लागू

दंगों से जल रहे नालंदा और सासाराम, अमित शाह का दौरा रद्द, धारा 144 लागू

दंगों से जल रहे नालंदा और सासाराम, अमित शाह का दौरा रद्द, धारा 144 लागू
X

नईदिल्ली। बिहार में रामनवमी के दिन शोभायात्रा के निकालने के दौरान सासाराम और नालंदा में दो पक्षों के बीच हिंसा हो गई थी। जिसके बाद से दोनों जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है। इसके बाद यहाँ इंटरनेट बंद कर और धारा 144 को सख्ती से लागू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में दो अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि “सासाराम में हम बड़े उत्साह के साथ सम्राट अशाेक को याद करने के लिए बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे थे, लेकिन बिहार सरकार सुरक्षा नहीं दे सकी। वहां हमारे लोगों पर बम चल रहे हैं। ” उन्होंने आगे बताया कि अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम 1 अप्रैल को पटना आएंगे। वे यहां वरीय नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। फिर, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।


Updated : 5 April 2023 7:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top