Home > Lead Story > कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गरजे अमित शाह, पूछा- जनता ने आपको मौका दिया आपने क्या किया ?

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गरजे अमित शाह, पूछा- जनता ने आपको मौका दिया आपने क्या किया ?

-चुनावी तैयारियों का किया आगाज

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गरजे अमित शाह, पूछा- जनता ने आपको मौका दिया आपने क्या किया ?
X

भोपाल/वेब डेस्क। मध्य प्रदेश में आठ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के दौरे भी प्रदेश में होने लगे हैं।इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में खूब गरजे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छिन्दवाड़ा में महाविजय का उद्घोष किया। उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मित्रों इस बार सातों विधानसभा और लोकसभा में भाजपा को विजय दिलाएं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि विजय के संकल्प की मुट्ठी भिचिये प्रचंड आवाज में कहे भारत माता की जय। उन्होंने आँचलकुण्ड के दादाजी को प्रणाम किया और जल जंगल जमीन के लिए लड़ने वाले बदलभोई को प्रणाम किया।

शाह ने कहा कि छिन्दवाड़ा ने असहयोग आंदोलन जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन, धनोरा का पराक्रम क़ई आंदोलनों से आजादी की लड़ाई लड़ी है सभी को प्रणाम। उन्होंने कहा कि आपने 2014 में दो तिहाई बहुमत से मोदी जी को जिताया। गरीबों को शौचालय, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, कोरोना के टीके जनता को मुफ्त में लगाए।कमलनाथ ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया। कन्हान काम्प्लेक्स में एडवांस पेमेंट देकर भ्रष्टाचार को ओर बढ़ाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की जनहितकारी योजनाओं को बंद किया। सम्बल योजना तीर्थदर्शन योजना बंद की। शक्कर कारखाना नहीं खोला। कोयला खदान नहीं खोला, माचिस का कारखाना नहीं खोला, पेंच थर्मल पावर नहीं बनाया। जितने वायदे किये पूरे नहीं किये।

भाजपा ने धारा 370 हटाया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने माचागोरा डैम बनाया। अस्पताल के लिए 800 करोड़ दिया। नेशनल हाइवे, छिन्दवाड़ा से नागपुर छिन्दवाड़ा से मंडला रेल लाइन शुरू की जा रही है। भाजपा ने धारा 370 हटाया। काँग्रेस आजादी से अब तक धारा 370 को लटकाती थी। पाकिस्तान से आज हम आतंकवाद का सफाया कर रहे हैं। वामपंथी उग्रवाद को लगभग समाप्त किया। हमने देश को समृद्ध बनाया। पेसा कानून हमने बनाया। शाह ने जनता से आह्वान किया कि सातों विधानसभा और लोकसभा जिताना है। मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाना है। भारत माता की जय के नारे लगवाये और संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 समाप्त करने का चमत्कार करने वाले, तीन तलाक, आतंकवाद को समाप्त करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का स्वागत है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समृद्घ भारत का निर्माण हो रहा है। अमित भाई विजय का उद्घोष करने आये हैं। अमित भाई के कदम रखते ही कांग्रेसी घबरा गए। कमलनाथ ने बिना डिजाइन अनुमोदन के ठेकेदारों को एडवांस भुगतान करने का पाप किया है। उन्होंने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि तुमको भ्रष्टाचार करने नही देंगे। मेडिकल कॉलेज शानदार बनाएंगे।मुख्यमंत्री ने पूछा कि सवा साल में विकास काम किसने किया, जनता ने कहा, भाजपा ने किया है।

उन्होंने कहा कि लगातार देश-मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा आगे बढ़ रहा है। चार लाख से ज्यादा नए हितग्राही छिन्दवाड़ा जिले में जोड़े हैं। आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बिजली पानी सड़क तो दे रही है। जीरो प्रतिशत ब्याज दिया, कमलनाथ ने बंद किया था। कमलनाथ ने योजनाएं बंद किया। डिलेवरी के लड्डू के पैसे कहां गए थे। कमलनाथ नहीं झूठनाथ हैं। लाडली बहना योजना बनाई, जिसमें हम एक हजार रुपये दे रहे। कमलनाथ ने बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। किसानों को कर्ज माफ नहीं किया। हमने मुख्यमंत्री युवा योजना लागू की है। भाजपा प्रदेश का विकास कर रही है। शराब के अहाते भी बंद करेंगे। कमलनाथ-नकुलनाथ ने काँग्रेस को अनाथ कर दिया। अमित शाह जी के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा की सातों सीटे जीतेंगे और लोकसभा भी जीतेंगे। उन्होंने संकल्प दिलाया।


Updated : 13 April 2024 12:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top