Home > Lead Story > हिजाब विवाद में अल कायदा की एंट्री, जवाहिरी ने कहा- "हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का हक"

हिजाब विवाद में अल कायदा की एंट्री, जवाहिरी ने कहा- "हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का हक"

हिजाब विवाद में अल कायदा की एंट्री, जवाहिरी ने कहा- हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का हक
X

नईदिल्ली। अमेरिका ट्विन टॉवर हमले के दोषी संगठन अल कायदा का लंबे संघर्ष के बाद भी खात्मा नहीं कर पाया। अफगानिस्तान में दोबारा तालिबान शासन आने के बाद भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी शुरू कर दी है। हाल ही में अल कायदा के प्रमुख अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह बुर्का गर्ल मुस्कान की तारीफ करता नजर आ रहा है।

कर्नाटक हिजाब विवाद में कूदे अल-जवाहिरी ने वीडियो जारी कर कहा कि "हिजाब विवाद पर दुनियाभर के मुसलमान उन लड़कियों का खुलकर सपोर्ट करें, जो इसको पहनने के लिए लड़ रही हैं। मुझे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान के बारे में पता चला और इस बहन ने तकबीर की आवाज उठाकर मेरा दिल जीत लिया। इसलिए मैं उसकी तारीफ में कविता पढ़ रहा हूं।"

अमेरिकी इंटेलिजेंस अलर्ट -

इसके बाद जवाहिरी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत उन सभी देशों को लताड़ा, जिन्होंने हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसने इन देशों पश्चिमी देशों का सहयोगी देश बताया है। अल जवाहिरी के इस वीडियो से स्पष्ट है की वह भारत की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वर्ष 2021 के बाद अल जवाहिरी का ये पहला वीडियो है, जो सामने आया है। वीडियो आने के बाद अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी भी हरकत में आ गई है। जवाहिरी अमेरिका के 9/11 हमले का आरोपी है।

कौन है जवाहिरी -





Updated : 9 April 2022 6:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top