Home > Lead Story > सपा की सबसे सेफ सीट 'करहल' से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

सपा की सबसे सेफ सीट 'करहल' से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

सपा की सबसे सेफ सीट करहल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें पारंपरिक मैनपुरी की जगह करहल सीट से मैदान में उतारा है। जिस सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे है, वह समाजवादी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है।

करहल सीट पर सपा 2007 के बाद से चुनाव नहीं हारी है। इससे पहले माना जा रहा था की अखिलेश यादव आजमगढ़ या मैनपुरी से चुनाव लड़ सकते है लेकिन शायद वह किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहते। इसलिए सबसे सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने जा रहे है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का मानना है कि भाजपा के बड़े नेताओं को पार्टी में लाने के बाद सपा ने जो बढ़त हासिल की थी, वह भाजपा ने अर्पणा को लेकर घर में ही सेंध लगाने का काम कर दिया। इससे चुनाव पर ज्यादा असर तो नहीं होगा लेकिन भाजपा द्वारा चुनाव में मुद्दा उठाने का अच्छा मौका मिल गया। वे बार-बार इसी का जिक्र करेंगे कि जो अपने घर को नहीं संभाल सकते, वे प्रदेश को क्या संभालेंगे। ऐसे में यदि अखिलेश यादव विधान सभा चुनाव नहीं लड़ते तो भाजपा के लिए दूसरा बड़ा मुद्दा मिल जाएगा। इस कारण इनका चुनाव लड़ना जरूरी है।


Updated : 21 Jan 2022 2:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top