Home > Lead Story > क्या कृषि कानूनों की होगी वापसी? मंत्री ने क्यों कहा- हम एक कदम पीछे हटे हैं, दोबारा आगे बढ़ेंगे

क्या कृषि कानूनों की होगी वापसी? मंत्री ने क्यों कहा- हम एक कदम पीछे हटे हैं, दोबारा आगे बढ़ेंगे

क्या कृषि कानूनों की होगी वापसी? मंत्री ने क्यों कहा- हम एक कदम पीछे हटे हैं, दोबारा आगे बढ़ेंगे
X

नागपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कृषि कानूनों को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा की कृषि कानून 70 साल की आजादी के बाद लाया गया सबसे बड़ा रिफॉर्म था। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के बाद उसे वापस लेना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं। लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे। सरकार आगे के बारे में सोच रही है, हम निराश नहीं हैं। किसान भारत की रीढ़ हैं।सरकार निराश नहीं है। हम एक कदम पीछे हटे हैं, हम फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान हिंदुस्तान की बैकबोन हैं। और यदि बैकबोन मजबूत होगी तो निश्चित रूप से देश मजबूत होगा।'

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को नागपुर में एग्रो विजन एक्सपो का उद्घाटन के दौरान ये बात कही। बता दें की पिछले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद संसद में विधेयक पारित कर कृषि कानूनों को वापिस ले लिया है। प्रधानमंत्री द्वारा अचानक कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान ने भी को हैरान कर दिया था। इसके बाद करीब एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने भी आंदोलन वापिस ले लिया था। वहीँ अब कृषि मंत्री के बयान ने सरकार की मंशा को स्पष्ट कर दिया है।



Updated : 28 Dec 2021 7:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top