Home > Lead Story > भारत-चीन विवाद के बाद विदेशी मीडिया ने तीसरे विश्व युद्ध का लगाया अनुमान

भारत-चीन विवाद के बाद विदेशी मीडिया ने तीसरे विश्व युद्ध का लगाया अनुमान

भारत-चीन विवाद के बाद विदेशी मीडिया ने तीसरे विश्व युद्ध का लगाया अनुमान
X

नई दिल्ली। लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प को लेकर विदेशी मीडिया ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। कुछ विदेशी मीडिया ने इसे तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत भी लिखा है। वहीं इजरायल टाइम्स के मुताबिक यह बढ़ते तनाव से उत्पन्न संघर्ष है। न्यूयार्क टाइम्स ने इसे सर्वाधिक आबादी वाले दो देशों के बीच संघर्ष करार दिया है।

हम आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए हैं तो चीन के भी कई सैनिक मारे गए हैं। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय और पीएलए ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

Updated : 16 Jun 2020 3:09 PM GMT
Tags:    

Live Updates

author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top