Home > Lead Story > कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, लोकसभा में हंगामा, नहीं हो सका काम

कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, लोकसभा में हंगामा, नहीं हो सका काम

कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, लोकसभा में हंगामा, नहीं हो सका काम
X

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिये एक बयान पर सत्तापक्ष भाजपा के सदस्यों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया और कांग्रेस नेता से माफी की मांग की। सदन में हंगामें के कारण कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।स्थगन के बाद शाम 4 बजे सदन की बैठक शुरू होते ही सत्तापक्ष के सदस्यों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से माफी की मांग को लेकर हंगाना शुरू कर दिया। शोरगुल के बीच ही चौधरी अपनी सीट से उठकर कुछ कहना चाह रहे थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी डॉ. किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने अनुमति नहीं दी। सदन में हंगामा बढ़ता देख बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले सदन की बैठक 2 बजे दोबारा शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने शून्यकाल की कार्यवाही प्रारम्भ की। इसी बीच सत्तापक्ष के सदस्य अधीर रंजन चौधरी से अपने बयान के लिए माफी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। भाजपा सदस्य "अधीर रंजन चौधरी माफी मांगो" के नारे लगा रहे थे। सदन में हंगामा बढ़ता देख बिरला ने कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

माफ़ी की मांग -

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन के बयान का ज़िक्र करते हुए उनसे माफी की मांग की। सदन में उपस्थित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईरानी ने पूछा कि क्या कांग्रेस नेता चौधरी ने उनकी मंजूरी से राष्ट्रपति के लिए अपमानजनक टिप्पणी की। इस बीच सत्तापक्ष के सदस्य कांग्रेस नेता से माफी की मांग करते रहे। सदन में हंगामा थमता न देख बिरला ने बैठक 12 बजे तक स्थगित कर दी। बाद में कार्यवाही को 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Updated : 6 Aug 2022 5:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top