Ghaati Release Date: एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी की आई रिलीज डेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी की आई रिलीज डेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
X
एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी की रिलीज डेट घोषित हो गई हैं। जहां पर आज सोशल मीडिया पर फिल्म 'घाटी' का एक नया पोस्टर शेयर किया है।

Ghaati Release Date: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी की रिलीज डेट घोषित हो गई हैं। जहां पर आज सोशल मीडिया पर फिल्म 'घाटी' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषणा की गई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया नया पोस्टर

आपको बताते चलें कि, फिल्म के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' का पोस्टर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म 'Ghaati' के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी घोषित की गई हैं। मेकर्स ने उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''अपना सिंहासन हासिल करने और बॉक्स ऑफिस पर विजय पाने के लिए आ रही है। #Ghaati 11 जुलाई को दुनिया भर में भव्य रिलीज #GhaatiFromJuly11th' लिखा है।

इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म

आपको बताते चलें कि, फिल्म को पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था। यह फिल्म कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित है और अब 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 18 अप्रैल 2025 में रिलीज किया जा रहा था। बताते चले कि, फिल्म में अनुष्का शेट्टी नजर आने वाली हैं। अनुष्का एक साहसी और देहाती किरदार निभा रही हैं, जो एक मारिजुआना व्यापारी है। जो बाद में अपराध की दुनिया में उतरकर एक ताकतवर शख्सियत बन जाती है।

किस बैनर तले बनी है फिल्म

आपको बताते चलें कि, फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के अलावा तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत विद्या सागर ने तैयार किया है।

Tags

Next Story