आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 04 Feburary 2025: 04 फरवरी को मंगलवार का दिन है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इसके साथ ही आज मकर संक्रांति भी है, तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा राशिफल?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 04 फरवरी को मेष मेष राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अपनी सेहत में आपको ध्यान देना होगा। आसपास के लोगों से सावधान रहें। नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
04 फरवरी सोमवार का दिन वृषभ जातक वालों के लिए लाभकारी होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आगे चलकर लाभ होगा। अपने कामों में लापरवाही बरतने से बचें। लड़कियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी के लिए कुछ गिफ्ट ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 04 फरवरी मंगलवार का दिन मिथुन वालों के लिए सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा वाले ऑफिस का काम धीमी गति से करेंगे। पारिवारिक मामलों में चल रहा विवाद खत्म होगा। महिला मित्रों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। अपने खानपान में ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा में जाना पड़ सकता है। आपको योग्यता अनुसार काम मिल जाएगा जिससे मन खुश होगा। प्रेम में जीवन जी रहे हैं तो विवाह की बात करने का सही समय है। किसी मित्र से धन संबंधी मदद मांग सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वालों का आज यानी 04 फरवरी मंगलवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। नौकरी की तलाश में घूम रहे युवा को नौकरी मिलेगी। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले में फैसला आएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय और पैसा व्यतीत करेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
आज यानी 04 फरवरी के दिन कन्या राशि वालों का झुकाव धार्मिक क्षेत्रों में अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। गरीबों और जरूरतमंद की सेवा करेंगे। सेहत में उतार चढ़ाव आएगा जिससे मन परेशान रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवा थोड़ा और अधिक में मेहनत करने की आवश्यकता है।
तुला राशि(Libra)
04 फरवरी यानी मंगलवार के दिन तुला राशि वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को बॉस से डांट सुनने को मिलेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग आज यानी 04 फरवरी के दिन की शुरुआत भगवान हनुमान और श्रीराम की पूजा से करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। संतान पक्ष को नौकरी मिलने से घर का माहौल थोड़ा अच्छा होगा। युवा जातक अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार मिल जुला रहेगा। पैतृक संपत्ति जो लंबे समय से कोर्ट में अटकी थी उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि किसी से प्रेम किया है तो परिवार के सामने लाने का सही समय है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कही सुनी बातों पर ध्यान ना दें।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 04 फरवरी के दिन मकर मकर राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ जी रहे लोग पार्टनर के साथ खूब मस्ती करेंगे, कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कोई कानूनी मामला आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। बेवजह पैसे खर्च करने की स्थिति बनेगी। आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 04 फरवरी 2025 मंगलवार का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों की गलती सबके सामने आएगी। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। पैतृक संपत्ति मामले में झटका लगेगा। बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन खुश होगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 04 फरवरी मंगलवार के दिन मीन राशि के लोगों के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। कोई भी काम सोच समझकर करना होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। पढ़ाई दिक्कत आने पर सीनियर्स सा सलाह ले सकते हैं।