आज का राशिफल: खुशनुमा रहेगा सोमवार को मेष राशि वालों का दिन, यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 09 June 2025: 09 जून को सोमवार का दिन है। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 09 जून सोमवार के दिन मेष राशि के लोग पारिवारिक मामलों में ज्यादा ध्यान देंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को घर से दूर जाना पड़ सकता है। करियर को लेकर कोई निर्णय लेने से पहले माता पिता की सलाह ले लें। आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं। अकेले कोई भी निर्णय न लें अन्यथा बाद में आपको पछतावा होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
09 जून सोमवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए थोड़ा कमजोर साबित होगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यापार और व्यवसाय में किसी दूसरे पर भरोसा न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है लेकिन मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने से टेंशन हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 09 जून सोमवार के दिन मिथुन राशि के लिए माध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आपको किसी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी काम को लेकर सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। युवा जातक वाले किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी सोमवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन खर्च भी बढ़ेगा, जिससे आपकी समस्याएं बरकरार रहेगी। आपको अपनी शौक और मस्ती वाली चीजों से बचकर रहना होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है हालांकि विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी 09 जून सोमवार का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके करियर की सारी बाधाएं दूर होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। बिजनेश में अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा झटका लग सकता है। किसी यात्रा पर जाएं तो वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
कन्या राशि (Virgo)
09 जून यानी सोमवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए नए काम के शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। अपनी नौकरी से परेशान चल रहे हैं तो बदलने का सही समय है। बिजनेस में भी लाभ मिलने की संभावना है। पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम अटका था तो वो अब पूरा होगा।
तुला राशि(Libra)
09 जून का दिन तुला राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ खटपट होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के लाइफ में खुशी का माहौल रहेगा। पार्टनर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कोई पुराना साथी आपसे से सलाह मश्वरा लेने के लिए आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। लेनदेन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिल सकता है। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी विशेष योजना को लेकर बातचीत होगी जिसमें आपको अपनी राय रखनी चाहिए। बात करें स्वास्थ्य की तो कोई पुराना दर्द उभर सकता है। लव लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान पक्ष से भी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 09 जून सोमवार का दिन मकर राशि के लिए थोड़ा कमजोर साबित होगा। बिजनेस में आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या थोड़ा दिक्कत दे सकती है। पार्टनर से किया हुआ वादा आसानी से पूरा कर पाएंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 09 जून 2024 सोमवार का दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता अवश्य मिलगी। आपके इन्कम सोर्स पढ़ेंगे जिससे मन खुश रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ विवाद चल रहा था तो उसे बैठकर बातचीत के माध्यम से सुलझाएं। लव लाइफ जी रहे लोगों को खुशी मिलेगी।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 09 जून सोमवार के दिन मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपने जिस पर भरोसा करके पैसे दिए थे वह आपको धोखा देकर जा सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच विवाद होने की संभावना है। आपको आज भाग दौड़ अधिक करना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।
